UTTAR PRADESH NEWS : मिलावट खाद्य पेय पदार्थों के बडे ‘खिलाडियों’ पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की आयुक्त रोशन जैकब ने अब मूल जड को टार्गेट करने की योजना बनाई है।
अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तर्ज पर छापेमार कार्रवाई!
बीते रोज पूरे प्रदेश में FSDA ने संयुक्त छोपेमार कार्रवाई की। करीब बीस जिलों में 58 अंतर्जनपदीय टीमों ने ब्रांडेड और लोकल 64 खाद्य तेल की मैन्युफैक्चरिं यूनिटों पर छापा मारा। इसमें आठ इकाइयां बंद मिलीं, 56 इकाइयों से 206 नमूने जांच को लिए गए। यहां कुल 4,16,494 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 6 करोड 43 लाख रुपये है। साथ ही कमियां पाए जाने पर 37 यूनिटों को नोटिस जारी की गयी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को लकी होटल में मिली गंदगी, पंजीकरण निलंबित
विभाग के आलाधिकारी ने बताया कि मिलावटखोरों को जड से खत्म करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। आगे भी बडी छापेमार कार्रवाई की जाएगी।
रेस्टोरेंट्स 7,00,00,00,00,000 रुपये की ”बिरयानी टैक्स’ ‘डकार’ गए
इन जिलों में छापेमार कार्रवाई
लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, शामली समेत बीस जिलों में 58 अंतर्जनपदीय टीमों ने 64 खाद्य तेल की मैन्योफैचरिंग यूनिटों पर छापेमार कार्रवाई की।
केंद्र सरकार ने बदला केरल का नाम, क्या है नया नाम?
रणनीति में बदलाव
खाद्य सुरक्षा विभाग अब रिटेलर नहीं उन मिलावटखोरों पर शिकंजा लगाने का प्रयास कर रहा है, जहां से मिलावटी सामान आ रहा है। विभाग ने अपनी रणनीति में बदलाव कर उन निर्माण इकाई/रिलेबलर/पैकर, कोल्ड स्टोरज/भण्डारण इकाई/अस्थायी भट्टी एवं सम्बन्धित मण्डियों पर निरीक्षण करेंगी जहां खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर . खोया एवं वनस्पतिए घीए गुझिया ;तैयार गुझिया (तैयार मिठाई), नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ को बनाया जाता है। इस संबंध में प्रदेश में छापेमार कार्रवाई के लिए कई अफसरों की फौज बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मिशन में करीब 120 एफएसओए सीएफएसओ और डीओ शामिल हैं।
2 खाद्य कारोबारियों पर प्राथमिकी दर्ज
इससे पूर्व भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से विगत तीन दिवसों में खाद्य तेल के 25 नमूने संग्रहित किये गये, 16355 liter खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 21 लाख 57 हजार रुपये था। साथ ही 2 खाद्य कारोबारियों के पास हानिकारक अपमिश्रक पाए जाने के कारण उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।
हेल्पलाइन 1800-180-5533
जनमानस से अपील है कि मिठाई या खाद्य पदार्थ खरीदते समय बिल अवश्य लें, खुली मिठाई या संदिग्ध रंगगंध वाले-उत्पादों का प्रयोग न करें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या संदेहास्पद खाद्य सामग्री की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्पलाइन 1800-180-5533, व्हाट्सअप नंबर 9793429747 पर या संबंधित जनपद कार्यालय में दें।
उत्पीडन न किया जाए
इस सम्बंध में यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्यवाही के दौरान छोटे/खुदरा कारोबारी या हाकरों का उत्पीडन न किया जाए तथा त्यौहार से दो दिन पूर्व ही समस्त प्रवर्तन कार्यवाही निरीक्षण आदि कार्यवाही समाप्त कर गलत कार्यों में लिप्त खाद्य कारोबारियों पर सतत रूप से नजर रखी जाए।

