Uttar Pradesh News: वाराणसी में बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को पूरे दिन बारिश हुआ। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शाम तक 30.5MM बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के उत्तर में मानसून द्रोणिका के बने रहने के कारण इस बार अच्छी बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक…
अगले 48 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं,गंगा का जलस्तर दोपहर 2 बजे तक 70.29 मीटर दर्ज किया गया। जिसके बाद स्थिर बना हुआ है।
अगस्त में 35 साल बाद रिकॉर्ड बारिश
वाराणसी में इस बार अगस्त का महीना बारिश के लिहाज से बेहद खास रहा। 35 साल बाद अगस्त में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में सामान्य तौर पर 245.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए, जबकि इस वर्ष 448 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। यह सामान्य से 82 फीसदी अधिक है। पिछले वर्ष अगस्त में 412 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

