UTTAR PRADESH NEWS: Sonbhadra में शनिवार को ट्रक और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।
एएसडीओ सदर मनीष कुमार बिल्हौर एसडीएम बनाए गए
इसमें डंपर के ड्राइवर और ट्रक के क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। ट्रक के ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर Hathinala थाना क्षेत्र में शाम 5 बजे हुआ। Sonbhadra News
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें डंपर का ड्राइवर दरवाजे से बाहर लटक रहा है। एक व्यक्ति उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश कर रहा है। वह दर्द से कराहता हुआ ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्ला रहा है।
घायल ड्राइवर बोला- ट्रक का ब्रेक फेल हो गया
हादसे में घायल ड्राइवर सूरज ने बताया- मैं गोरखपुर से रायपुर जा रहा था। ट्रक में दूध लदा था। रास्ते में अचानक मेरी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। मैंने ट्रक को जंगल की तरफ मोड़ने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा न होने पाए। लेकिन, तभी सामने से अचानक डंपर आ गया।
दोनों गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। इसके बाद दोनों में आग लग गई। मेरे ट्रक में बबलू नाम का क्लीनर था। वह आग में फंस गया और जिंदा जल गया। मैं उसे बचा नहीं पाया।
KANPUR S.I.R. NEWS : अब जिले में कुल 28.51 लाख मतदाता
आसपास के लोगों ने हमें बचाने की कोशिश की
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। उसे खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बुरी तरह फंसा हुआ था। काफी कोशिशों के बावजूद लोग उसे बाहर नहीं निकाल सके। उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही हाथीनाला और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद एक ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, वह बुरी तरह से झुलस गया था। उसे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

