Uttar Pradesh News: यूपी में एक बार फिर मौसम अचानक बदल गया। गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। ओले भी गिरे। Uttar Pradesh News
कालिंदी एक्सप्रेस 9 दिन तक रहेगी रद्द
RTE में नहीं ले रहे प्रवेश पर डीएम सख्त
स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, सीएमओ को दिया आदेश
दिन में अंधेरा जैसा छा गया। लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में भी सुबह से बादल छाए हैं। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 मई तक प्रदेश के मौसम में इसी तरह उलटफेर होता रहेगा। बारिश के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट होगी।
मौके पर मौत
बस्ती के वाल्टरगंज इलाके में रेहार जंगल गांव में बुधवार को पति-पत्नी पर बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रामचरन (55) और उनकी पत्नी चंद्रावती (52) खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक मौसम बदल गया। बिजली गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं उठते देखा और मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
डीएम से की जमीन कब्जे की शिकायत, जमीन निकली सरकारी और लग गया सरकारी बोर्ड
CM योगी बोले- पंडित जी…दक्षिणा सांसद जी देंगे
ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जानिए, क्यों बदला मौसम
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक शुष्क रेखा मौजूद है, जो केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। इसके साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं आपस में टकरा रही हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है।
PAK के गृहमंत्री का बयान ‘भारत ने सिंधु जल संधि खत्म की तो हम युद्ध के लिए तैयार’
गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर संस्था ब्लैकलिस्ट

