UTTAR PRADESH WEATHER NEWS : यूपी में बेमौसम बारिश कहर बनकर टूटी है। 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 6 मौतें अयोध्या में हुई हैं। यहां गुरुवार शाम को तेज आंधी चलने से एक ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर 3 महिलाओं की मौत हो गई। UTTAR PRADESH WEATHER NEWS
मुख्य सचिव और DGP ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
Three IAS officers transferred, ध्रुव खाडिया को जौनपुर का सीडीओ बनाया
आज 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के जिलों में देर रात तक आंधी और बारिश की संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओले भी गिरने की आशंका है।
इसके अलावा, बारिश से दीवार गिर गई। मलबे में दबने से 3 महिलाओं की जान चली गई। बाराबंकी में टिन शेड और पेड़ गिरने से 6 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हुए हैं। अमेठी और बस्ती में बिजली गिरने से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। गोरखपुर में देर रात बारिश हुई।
बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कहा- चिंता की जरूरत नहीं है। सरकार आपके साथ है। अधिकारी फील्ड में उतरें, राहत कार्यों पर नजर रखें। जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था कराएं। फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।
मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी सबसे अमीर, जैकब के नाम कोई संपत्ति नहीं
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
India Justice Report 2025 : देश में 18 बड़े राज्यों में यूपी का 17वें नंबर
गुरुवार की बात करें तो अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, अमेठी और लखीमपुर समेत 13 शहरों में बारिश हुई। अयोध्या और गोंडा में ओले भी गिरे। अयोध्या में आंधी के कारण हाईवे पर कई जगह पेड़ उखड़ गए।
क्यों बदला यूपी का मौसम?
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है।
अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जाएगी। यूपी में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं, बात न्यूनतम तापमान की करें तो अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान उछाल आ सकता है।
UP IAS Transfer List: छह जिलों के डीएम बदले
कानपुर में पीएम दौरे से पहले 9 IAS officers Transfer
HIGH COURT NEWS: गृह सचिव संजय प्रसाद को अवमानना नोटिस

