UTTAR PRADESH WEATHER NEWS : माैसम विभाग की ओर से सोमवार को प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा व इटावा जिलों के लिए अध्यधिक घने कोहरे (, Dense fog alert) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
चार दिन बदली रहेगी शराब की दुकानें बंद होने की टाइमिंग
वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है। रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा और प्रयागराज में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। वहीं अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई।
कानपुर की समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह का लखनऊ मुख्यालय तबादला
KANPUR NEWS : सीएम सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की फजीहत
चित्रकूट के सीडीओ समेत पांच IAS अफसरों का तबादला, चार पीसीएस भी बदले
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी रफ्तार क्रमश: बढ़ेगी और पारे में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर कम होगा।
अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा एवं आसपास इलाकों में।
42 जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट
कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में।

