Uttarakhand News : उत्तराखंड में Chamoli जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। भारी बारिश और मलबे के कारण SDM आवास सहित कई घरों में मलबा घुस गया। कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।
Diabetes: शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो सकते हैं आप डायबिटीज के शिकार
चमोली के ADM विवेक प्रकाश ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। 20 साल की युवती मलबे में दब गई। वहीं एक व्यक्ति लापता है। NDRF और SDRF की टीमें रात को ही मौके पर पहुंच गईं। Chamoli Cloudburst
सागवाड़ा गांव के पास तुनरी गधेरा में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मलबा पिंडर नदी के पास की इमारतों में जमा हो गया। बारिश के कारण थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं।

