Vaishno Devi Yatra News : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) की तीर्थयात्रा बुधवार से फिर से शुरू होगी, बशर्ते मौसम की स्थिति अनुकूल रहे।
वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड,मौत का आंकड़ा 31
यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत (Navratri 2025)
लगातार हो रही भारी बारिश और landslide के कारण यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया था, जिससे भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बोर्ड के इस फैसले से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से यात्रा के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
गोरखपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पिपराइच थाने की पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
IAS Transfer: यूपी में 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला
बोर्ड ने की भक्तों से अपील
श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है और कहा है कि मौसम में सुधार होते ही सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले श्राइन बोर्ड के आधिकारिक संचार माध्यमों से नवीनतम अपडेट लेते रहें।
पहले भी हो चुका यात्रा शुरू होने का एलान
इससे पहले बोर्ड ने 14 सितंबर से यात्रा फिर शुरू करने का एलान किया था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते इसे टालना पड़ा। इस देरी से नाराज होकर कुछ श्रद्धालुओं ने सुरक्षा घेरे को तोड़कर यात्रा करने की भी कोशिश की थी।
34 श्रद्धालुओं की गई थी जान
गौरतलब है कि 26 अगस्त को यात्रा उस समय रोक दी गई थी, जब रास्ते में एक बड़े भूस्खलन ने कहर बरपाया था। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

