Vande Bharat: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। Vande Bharat
कॉलेजियम सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को लेकर CJI गवई का बड़ा बयान?
अब वंदे भारत ट्रेनों में सीटें खाली होने की स्थिति में यात्री ट्रेन के प्रस्थान से मात्र 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकेंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
अभी तक वंदे भारत (Vande Bharat) जैसी प्रीमियम ट्रेनों की टिकट बुकिंग एक निश्चित समय सीमा से पहले बंद कर दी जाती थी, जिससे आखिरी समय में यात्रा तय करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब रेलवे के इस नए प्रावधान से अंतिम क्षणों में भी यात्रा करना संभव हो सकेगा।
कानपुर में 8वीं के छात्र की गला दबाकर हत्या
UTTAR PRADESH NEWS : आपने जिनको वोट दिया था, उन्होंने अपनी सैलरी बढा ली
यह सुविधा गोरखपुर स्टेशन से प्रयागराज स्टेशन के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस के लिए लागू की गई है। इन रूट्स पर यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
टिकट बुक करने की प्रक्रिया
यात्रा से 15 मिनट पहले तक टिकट बुक करने के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से भी टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
Stray dogs Supreme Court hearing: चिकन खाकर पशु प्रेमी बनते हैं…
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए यात्री को ट्रेन नंबर, बोर्डिंग स्टेशन और यात्रा की तारीख भरनी होगी। ‘करंट बुकिंग’ या ‘नॉर्मल बुकिंग’ विकल्प के तहत उपलब्ध सीट की जानकारी मिलती है। यदि सीट उपलब्ध है, तो उसे तुरंत बुक किया जा सकता है।
राहुल गांधी कोर्ट में बोले- मेरी जान को खतरा
AKHILESH DUBEY NEWS : शहर के हर क्षेत्र में कब्जा

