Vastu Shastra: कुबेर की बेरा शाम के समय को कहा जाता है, जो काफी संवेदनशील समय है। यह समय लक्ष्मी के आने का भी माना जाता है। Vastu Shastra
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट
शाम का समय यानी जिस समय सूरज अस्त हो रहा होता है। उससे लगभग उसे 45 मिनट पहले और बाद के समय को प्रदोष काल भी कहा जाता है। यह समय कुबेर यानी धन के देवता का भी समय कहा जाता है। इस समय पूजा ध्यान या परिवार के साथ में अच्छा समय बिताने के लिए शुभ होता है।
इस समय में कुछ विशेष काम करने से जहां लाभ मिलता है, वहीं कुछ काम करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसकी वजह से आर्थिक परेशानियां, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, मानसिक तनाव और दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि शाम के समय क्या काम नहीं करने चाहिए और क्यों नहीं करने चाहिए।
झाड़ू-पोछा न करें (do not sweep or mop)
सूर्यास्त के समय पर घर में झाड़ू-पोछा करना भी ठीक नहीं माना जाता है। दरअसल, यह समय घर में लक्ष्मी के आने का होता है। इस समय पर झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है, जिससे धन हानि या आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। शाम के समय कूड़ा भी घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए।
शाम के समय न सोएं (Do not sleep in the evening)
शाम के समय में सोना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जो आपके करियर में रुकावटें पैदा कर सकता है। इससे आर्थिक परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बाल या नाखून न कटवाएं (Do not cut hair or nails)
सूर्यास्त के समय नाखून या बाल कटवाने को भी शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो आपके लिए या आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं।
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है
उधार लेन-देन न करें (Do not make credit transactions)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय उधर न तो लेना चाहिए, न देना चाहिए। दरअसल, कुबेर का समय यानी पैसों का समय होता है और उस समय पर यदि आप उधर लेते-देते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी घर में स्थिर होकर नहीं रहती हैं। उधर लेन-देन के लिए सुबह या दोपहर का समय उचित होता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

