Vastu Tips For Interview: वास्तु शास्त्र में कई नियम और उपाय बताए जाते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में घटने वाली कई चीजों को पॉजिटिव कर सकते हैं. Vastu Tips For Interview
कलाई में तिल होने का क्या मतलब है…
घर के मंदिर में इन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ…
हर किसी की यह चाह होती है कि उसे अपनी मनचाही नौकरी मिले। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी हम अपनी मनपसंद नौकरी पाने में कामयाब नहीं हो पाते। ऐसे में अगर आप इंटरव्यू पर जाने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय अपनाते हैं, तो इससे आपको सफलता मिल सकती है। चलिए जानते हैं जॉब इंटरव्यू के लिए वास्तु टिप्स।
मिलेगी बप्पा की कृपा
हिंदू धर्म में किसी भी कार्य का शुभारंभ करने से पहले गणेश जी को याद किया जाता है। ऐसे में जब भी आप इंटरव्यू के लिए जाएं, तो सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। साथ ही गणपति को सुपारी और मोदक भी अर्पित करें। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ये उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकता है।
घर से निकलते समय रखें ये पैर
जब आप इंटरव्यू के लिए घर से निकल रहे हैं तो ऐसे में पहले अपना दायां पैर आगे रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. इसके साथ ही आपके इंटरव्यू में सफलता मिलने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं.
गंगा दशहरा कब है? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त
जानें, झाड़ू संबंधी नियम, ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल
अपनी पॉकेट में डाल लें ये चीज
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में आप पहले अपनी पॉकेट में पीले रंग का कोई रुमाल या फिर पीले रंग का कोई छोटा सा कपड़ा डाल लें. ऐसा करने से आपको इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.
पर्स में रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप इंटरव्यू के लिए जाएं तो जाने से पहले या तो पर्स में चावल के कुछ दाने डाल लें या फिर गोमती चक्र डाल लें. ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
नियमित पूजा-पाठ के बाद भी नहीं मिल रहा फल, तो…
महादेव का ये मंदिर विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है

