Water Placement Vastu: वास्तु दोष होने पर कड़ी मेहनत के बाद कमाया पैसा भी पानी की तरह बह जाता है। आपके घर में पानी रखने की जगह यह तय करती है कि आपके घर में पैसा टिकेगा या नहीं। Water Placement Vastu
शादी की तारीख से जानें पूरी जिंदगी पत्नी प्यार से रहेगी या….
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
पानी की दिशा यह भी तय करती है कि घर में क्लेश होंगे या नहीं। घर के सदस्य बीमार पड़ेंगे या नहीं। आप सोच रहे होंगे कि महज पानी की दिशा से ऐसा कैसे हो सकता है, तो हम आपको बता दें कि पानी की दिशा उत्तर और पूर्व या उत्तर-पूर्व होनी चाहिए। इसके अलावा दूसरी दिशा में पानी रखने से बिगड़ जाता है वास्तु।
आप पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। छोटी-छोटी बचत पर भी ध्यान देते हैं। मगर, इसके बाद भी उनके घर में लक्ष्मी टिकती ही नहीं हैं। अच्छा खाना खा रहे हैं, सभी तरह के बचाव कर रहे हैं, लेकिन फिर भी घर में कोई न कोई हमेशा ही बीमार बना हुआ है।
बिना बात के ही घर में क्लेश हो रहा है, तो संभव है कि कुछ हद तक इसके लिए वास्तु दोष कहीं न कहीं जिम्मेदार हो। अगर आपने अपने घर में सिर्फ पानी रखने की जगह में बदलाव कर दिया, तो आपको इस तरह की परेशानियों से छुटाकार मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में न रखें पानी
दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी की टंकी, बोरवेल, कुआं आदि पानी का कोई स्रोत नहीं होना चाहिए। दक्षिण दिशा में मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है, जो कि अग्नि तत्व का कारक ग्रह है। उस दिशा में अग्नि या गर्म चीजों के लिए जगह होनी चाहिए जैसे किचन। Latest and Breaking News on JAIHINDTIMES
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
अग्नि और पानी के मिलन से बनता है वास्तु दोष
दरअसल, अग्नि और पानी के मिलन वास्तु दोष बनता है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है और पैसों की बिना-वजह बर्बादी होती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी का स्रोत रखने से घर के लोगों को बीमारियां घेर सकती हैं। वहीं, पैसा कमाने के बावजूद भी कर्ज बढ़ सकता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

