Weather News: कानपुर में इस बार अप्रैल का महीना ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का एहसास करा रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने बीते 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। Weather News
शुक्रवार को सीएसए के वेदर स्टेशन में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।
पहचानें लू लगने के लक्षण और तुरंत अपनाएं ये उपाय
सुबह से ही तपा रही तेज धूप
सुबह से ही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह 7 बजे के बाद ही धूप की तीव्रता महसूस होने लगती है, जिससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी और भी विकराल रूप ले लेती है। दोपहर में चलने वाली गर्म हवाएं और लू के थपेड़े आमजन के लिए मुसीबत बन रहे हैं।
हालात ऐसे हैं कि दिन के समय बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा—मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप से बचने के लिए लोग टोपी, गमछा व चश्मा खरीद रहे हैं। रात में भी राहत नहीं.
Kanpur : बर्खास्त करोड़पति लेखपाल आलोक दुबे की जांच अब एसआईटी करेगी
रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रातें भी अब गर्म महसूस होने लगी हैं। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि…
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह से तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और गर्मी पड़ती रहेगी। वातावरण में नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स बढ़ सकते हैं। 27 व 28 अप्रैल को बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरेंगे।

