Weekly Vrat Tyohar 07 To 13 April 2025: जल्द ही नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक दृष्टि से अप्रैल के इस सप्ताह को बेहद खास माना जा रहा है. Weekly Vrat Tyohar 07 To 13 April 2025
शादी की तारीख से जानें पूरी जिंदगी पत्नी प्यार से रहेगी या….
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
क्योंकि इस माह में कामदा एकादशी (Kab Hai Kamada Ekadashi 2025), प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) और चैत्र पूर्णिमा समेत कई व्रत और पर्व मनाए जाएंगे, जिनका विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सप्ताह में पड़ने व्रत-त्योहारों (Weekly Vrat Tyohar 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
कामदा एकादशी 2025 डेट शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 अप्रैल को रात 08 बजे शुरू होगी और 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में प्रकार से 08 अप्रैल (Kamada Ekadashi 2025 Kab hai) को कामदा एकादशी व्रत किया जाएगा। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि करने का विधान है। कामदा एकादशी का पारण 09 अप्रैल किया जाएगा। इस दिन व्रत का पारण का टाइम सुबह 06 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक है।
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 09 अप्रैल को रात 10 बजकर 55 मिनट से होगी और 11 अप्रैल को रात 01 बजे तिथि का समापन होगा। ऐसे में 10 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा-अर्चना संध्याकाल में होती है। इसी दिन महावीर स्वामी जयंती (Mahavir Swami Jayanti 2025) भी है।
चैत्र पूर्णिमा 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Chaitra Purnima 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 12 अप्रैल को देर रात 03 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव (hanuman janmotsav 2025) भी मनाया जाएगा।
कब से है वैशाख माह 2025 (Vaisakha Month 2025 Start Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख माह की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। वहीं, इस माह का समापन 12 मई को होगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

