Why Onions Make You Cry: प्याज का इस्तेमाल हमारी रसोई में हर रोज होता है, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जैसे ही हम इसे काटना शुरू करते हैं, आंखों से पानी क्यों बदने लगता है? Why Onions Make You Cry
डॉक्टर की पर्ची पर क्यों लिखा होता है ‘Rx’? जाने…
जी हां, यह एक ऐसा काम है, जो हर बार हमें रुला देता है। जैसे ही चाकू प्याज पर चलता है, हमारी आंखों में जलन होने लगती है और आंसू बहने लगते हैं।
बता दें, इसके पीछे ए दिलचस्प और हैरान कर देने वाली वैज्ञानिक वजह छिपी है। आइए जानते हैं क्या है वो वजह (Why Onions Make You Cry), जो हमें हर बार रुलाती है।
प्याज के अंदर क्या छिपा होता है?
प्याज की परतों के अंदर बेहद बारीक कोशिकाएं होती हैं, जिनमें सल्फर युक्त तत्व (Sulfur Compounds) और एंजाइम (Enzymes) मौजूद रहते हैं। आमतौर पर ये दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन जैसे ही चाकू प्याज की कोशिकाओं को काटता है, ये आपस में मिल जाते हैं। इस रासायनिक प्रतिक्रिया से एक तेज गैस बनती है, जिसे लैक्रिमेटरी फैक्टर कहते हैं। यही गैस आंखों को चुभन पहुंचाती है।
आंखों से आंसू क्यों बहते हैं?
हमारी आंखें बेहद सेंसिटिव होती हैं और किसी भी तरह के हानिकारक रसायन या गैस से खुद को बचाने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं। जब प्याज से निकलने वाली गैस आंखों के संपर्क में आती है, तो आंखें इसे एक खतरनाक पदार्थ मानती हैं। इस खतरे से बचने के लिए आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियां तुरंत आंसू छोड़ना शुरू कर देती हैं। आंसू का काम इस गैस को धोकर बाहर निकालना होता है, ताकि आंख सुरक्षित रह सके।
क्या कभी गौर से देखा है…करेंसी नोट पर देश की ये धरोहर हैं छपी
प्याज का डिफेंस मैकेनिज्म
वैज्ञानिक मानते हैं कि यह प्याज का एक नेचुरल डिफेंस मैकेनिज्म होता है। प्रकृति ने प्याज को ऐसा रसायन बनाने की क्षमता दी है, ताकि कोई कीट या जानवर उसे नुकसान न पहुंचा सके। आंखों में चुभन पैदा करने वाली गैस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी दूर रखती है।
उपाय
पानी के पास काटें: प्याज काटते समय पास में पानी से भरा बर्तन रखें या प्याज को पानी में डुबोकर काटें, ताकि गैस पानी में घुल जाए।
तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल करें: इससे प्याज की कोशिकाएं कम टूटेंगी और गैस कम बनेगी।
प्याज को ठंडा करें: काटने से पहले प्याज को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडे प्याज से गैस की मात्रा कम निकलती है।
आप भी बोलते होंगे ‘Ladies First’, मगर कभी सोचा है कहां से आया ये ट्रेंड?

