चमका सकते हैं अपना भाग्य
ज्योतिष शास्त्र में हर रोज दीपक deepak जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक deepak जलाना अनिवार्य बताया गया है। साथ ही कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से आप अपना भाग्य चमका सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनजान डर और शत्रुओं से रक्षा करने के लिए आपको हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए आप हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। ज्योतिष शास्त्र में रोजाना दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। दीपक से जुड़े ऐसे उपायों के बारे में भी बताया गया है जिससे आपकी किस्मत चमक सकती है। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। सुख.शांति का वास होता है।

महत्व
ज्योतिषाचार्य के अनुसार
शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि दीपक deepak जलाकर देवी-देवताओं की पूजा से सभी बाधा दूर हो जाती है। कहा जाता है कि दीपक deepak की रोशनी में साक्षात् ईश्वर व्याप्त होते हैं। आरती करते वक्त दीपक जलाने से भगवान सभी दुख हर लेते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में दीपक से जुड़े किन उपायों का वर्णन है…
मिलेगी मुक्ति
राहु-केतु के दोष से मुक्ति के लिए सुबह-शाम अलसी के तेल oil का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष से निवारण मिलेगा। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
मिलेगी जीत
आपको अगर डर लगता है। कहीं जाने में आपका मन विचलित होता है या कोई अंजान डर हमेशा आपका पीछा करता है तो सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से सभी डर दूर होंगे। इतना ही नहीं, आपके दुश्मनों की चाल भी आपक बाल बांका नहीं कर पाएगी। भैरव की कृपा से आपके आसपास हमेशा सुरक्षा घेरा बना रहेगा।
बढ़ेगा मान
समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की लालसा रखने वालों को भी रोज दीपक जलाना चाहिए। मान-सम्मान और इज्जत बढ़ाने के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य देना चाहिए। साथ ही देसी घी ghee का दीपक से आरती करनी चाहिए। इस उपाय से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य देव आपके रुके कार्यों को गति देंगे।
नहीं होगी कमी
बुधवार के दिन भगवान गणेश Ganesha के सामने तीन मुख का देसी घी का दीपक जलाने व उनको दूर्वा घास चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। आमदनी बढ़ाने और धन के लिए नए रास्ते खोजने के लिए भी यह उपाय कारगर साबित होता है।
सुख-समृद्धि के लिए उपाय
हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप भी करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है।
बाधा हो जाएगी दूर
मॉं लक्ष्मी laxmi के सामने सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। ये उपाय धन की सभी समस्याओं को तो दूर करेगा ही, साथ-साथ रूका धन भी आसानी से मिल जाएगा। दो बत्तियों वाला दीपक मां सरस्वती के सामने जलाने से बुद्धि तेज होती है।
”हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ”

