HEALTH: गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों के मुंह में छाले निकल आते हैं। अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। HEALTH
परेशानी बढ़ने से खाना खाने, यहां तक कि पानी पीने में कई सारी दिक्कते होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार इससे भी ज्यादा फायदा नहीं होता। एेसे में कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके मुंह के छालों से राहत पा सकते हैं। हम आपको मुंह और जीभ के छालों से राहत दिलाने वाले असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे। home remedies
महिलाओं को जरूर खाना चाहिए जायफल
तो आइए जानते हैं उन असरदार नुस्खों के बारे में
लहसुन

2 से 3 तीन लहसुन की कलियां लें। इनका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को छाले वाली जगह पर लगाएं। थोड़े समय के बाद ठंडे पानी से कुल्ला कर लें। इस तरह आसानी से छालों से निजात पाई जा सकती है।
बर्फ का इस्तेमाल
छालों पर ठंडी चीज लगाने से बहुत जल्दी फायदा मिलता है। बर्फ को छालों पर रगड़े। दिन में ऐसा 4-5 बार करें।
जानिए, क्यों है जरूरी लीची भिगोकर खाना
HARMS OF OVER-BOILING OF MILK TEA
दूध का प्रयोग
दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो छालों को ठीक करने में सहायक है। ठंडे दूध में रूई को भिगोकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। एेसा करने से एक ही दिन में राहत मिलेगी।
एलोवेरा

एलोवेरा को प्रभावित जगह पर लगाएं। एलोवेरा लगाने से जख्म जल्दी भर जाएंगे। कुछ ही दिनों में छालों से राहत मिलेगी।
आप भी भर-भरकर खा रहे हैं CHIA SEEDS
शरीर में NUTRIENTS की कमी की ओर इशारा करती हैं ये समस्याएं
अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्तों को चबाने से भी मुंह और जीभ के छाले ठीक हो जाते हैं। छालों से राहत पाने के लिए अमरूद के पत्तों में कत्था मिलाकर चबाएं। 2 से 3 बार इसको चबाने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
हल्दी

हल्दी भी छालों से राहत दिलाने में सहायक है। रोजाना सुबह-शाम हल्दी वाले पानी से गरारे करने से भी छालों और उससे होने वाले दर्द से राहत पाई जा सकती है।
शहद


