HEALTH: गर्मी में बेल का शरबत पीना बहुत ही सेहतमंद माना जाता है. इसे पीने से दिनभर भरपूर ताजगी बनी रहती है. आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों. HEALTH
- गर्मी में बेल का शरबत शरीर को ताजगी देता है.
- लू से बचने में मददगार है बेल के शरबत का सेवन.
- बेल का शरबत दिमाग और दिल को मजबूत बनाता है.
- इतना ही नहीं बल्कि इसका सेवन पेट के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है.
- बेल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन , विटामिन B और C, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम आदि पाया जाता है.
अब जानिए इसे बनाने का तरीका:
सामग्री:
दो बेल
चार बड़ा चम्मच चीनी
एक छोटा चम्मच भुना जीरा
एक छोटा काला नमक
बनाने की विधि:
- सबसे पहले बेल को धोकर, काटकर उसका गूदा निकाल लें.
- गूदे को अच्छे से मसलकर इसका सारा पानी एक गिलास में छान लें.
- निकाले हुए रस में चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- ऊपर से नमक और भुना जीरा मिलाएं.
- तैयार है बेल का शरबत. फ्रिज में रखकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

