Chia Seeds Side Effects: काले रंग के छोटे से चिया सीड्स (Chia Seeds) हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर लोग वजन घटाने के लिए इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। Chia Seeds Side Effects
चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से न सिर्फ आपका वजन कम होता है,बल्कि सेहत को कई सारे फायदे भी मिलते हैं। यही वजह है कि लोग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चिया सीड्स को वजन घटाने के लिए अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। Chia Seeds Side Effects
लेकिन कहते हैं न कि किसी भी चीज की अति आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबिक हो सकती है। चिया सीड्स के साथ भी ऐसा ही है। वजन कम करने में कारगर चिया सीड्स का जरूरत से ज्यादा सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जो वजन कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो इससे होने वाले नुकसान भी जरूर जान लें। Chia Seeds Side Effects
पाचन संबंधी समस्या
अगर आप जरूरत से ज्यादा चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चिया सीड्स का ज्यादा सेवन आपकी पाचन क्रिया को बाधित कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर की भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसे खाने से शरीर इसे ठीक से पचा नहीं पाता है, जिसकी वजह से आपको दस्त, सूजन और पेट में ऐंठन हो सकती है। Chia Seeds Side Effects
ब्लड शुगर लेवल कम करें
फाइबर से भरपूर चिया सीड्स आंत की चीनी सोखने की क्षमता में बाधा डाल सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। ऐसे में चिया सीड्स उन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जो पहले से ही दवा और इंसुलिन ले रहे हैं। Chia Seeds Side Effects
बढ़ सकती है ब्लड प्रेशर की समस्या
चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड में खून पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि चिया सीड ब्लड थीनर के रूप में भी जाने जाते हैं। ऐसे में अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार हैं, तो ज्यादा मात्रा में चिया सीड्स का नियमित सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है। इसलिए अगर आप बीपी की दवाई ले रहे हैं, तो चिया सीड्स खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।Chia Seeds Side Effects
ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन
एक हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना 1-1.5 बड़ा चम्मच चिया बीज का सेवन शरीर में इसके प्राप्त करने के लिए पर्याप्त है। सीमित मात्रा में इसे खाने से चिया के बीज में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। बिना स्वाद वाले इन सीड्स को आप पानी में भिगोकर सुबह सबसे पहले पी सकते हैं या फिर इसका हलवा बना सकते हैं।Chia Seeds Side Effects

