Sawan : सावन माह में भगवान शिव की पूजा पाठ करने के साथ मंत्रों का जाप, जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा सावन (Sawan) महीने में शिव चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। Sawan
भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं, महादेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग भी लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं, सावन माह में भगवान शिव को किन चीज़ों का भोग लगाएं।
सूजी का हलवा
सावन (SAWAN) में महादेव को खुश करने के लिए आप सूजी का हलवा भोग में लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए चीनी, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स का उपयोग करें। सबसे पहले कढ़ाई गर्म करें, इसमें घी डालें और सूजी भून लें। अब चीनी मिक्स करें और दूध डालें। जब सूखने लगे, तो ड्राई फ्रूट्स ऊपर से मिलाएं।
कुट्टू की पूरी
महादेव को भोग लगाने के लिए आप कुट्टू की पूरी या पराठा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में आटा लें, इसमें 1 टी स्पून सेंधा नमक मिक्स करें। इसमें पानी मिलाकर गूंथ लें। इससे लोइयां बना लें और इसे घी में फ्राई कर लें।
साबूदाने की खीर
भगवान शिव को आप साबूदाने की खीर भी अर्पित कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए साबूदान को करीब 15 मिनट के लिए पानी में भिगोएं। अब एक पैन में दूध गर्म करें और इसमें भिगे हुए साबूदाने को मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह पकाएं। इसमें चीनी मिक्स करें। चाहें तो इलायची भी डाल सकते हैं।
आलू का हलवा
महादेव को भोग लगाने के लिए आप आलू का हलवा तैयार कर सकते हैं या घी में आलू फ्राई भी कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

