हिमाचल (Himachal) के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज हो गई है।
कंगना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर कई कमेंट किए थे।
देर रात कई जिलों के डीएम इधर से उधर, 38 IAS अफसरों के तबादले
इसके खिलाफ रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल के DGP से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। FIR के मुताबिक, मामले की जांच ASI मदन लाल को सौंपी गई है।
शिकायतकर्ता ने कंगना की पोस्ट को भ्रामक, अपुष्ट और भड़काऊ बताते हुए आशंका जताई थी कि इससे सार्वजनिक शांति और सामाजिक सौहार्द्र प्रभावित हो सकता है।
कंगना रनौत ने पोस्ट में क्या लिखा?
अपनी पहली स्टोरी में कंगना ने लिखा, “सोनिया गांधी की जीवनी एक तरह का ‘सेल्फ-गोल’ है। इसमें वह बताती हैं कि राजीव गांधी की मौत के दिन, उन्होंने थकान और सुस्ती का बहाना बनाकर उनके साथ जाने से खुद को कैसे बचा लिया। तो अब हमें पता चल गया है कि राहुल गांधी को ‘सेल्फ-गोल’ करने का हुनर कहां से मिला है। यह उन्हें अपनी मां से विरासत में मिला है।”
अगली स्टोरी में उन्होंने लिखा, “राजीव गांधी, सोनिया गांधी के पास वापस लौटने के लिए सिर्फ एक शर्त पर राजी हुए थे: मेनका गांधी को घर छोड़ना होगा। यह मेनका के लिए एक बड़ा झटका था। दिलचस्प बात यह है कि ठीक इसी समय संजय गांधी की मौत के बाद सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिकता लेने का फैसला किया, जबकि वह पहले से ही 15 सालों से भारत में रह रही थीं।”

