Amla Navami 2026: आंवले के पेड़ के पूजनीय वृक्ष माना गया है, कहते हैं इसमें विष्णु जी वास करते हैं. दिवाली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी विष्णु जी की पूजा के लिए बहुत खास मानी जाती है, इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. इसे आंवला नवमी और अक्षय नवमी के नाम से जाना जाता है. Amla Navami 2026
इस दिन महिलाएं आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर संतान की प्राप्ति, आरोग्य, घर की सुख-शांति, धन लाभ और बच्चों की रक्षा के लिए पूजा करती हैं. 2026 में अक्षय नवमी यानी आंवला नवमी कब है, नोट कर लें डेट, पूजा मुहूर्त.
आंवला नवमी 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त
• नवमी तिथि प्रारंभ: 18 नवंबर 2026 को सुबह 06:04 बजे से
• नवमी तिथि समाप्त: 19 नवंबर 2026 को सुबह 07:05 बजे तक
• पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक
आंवला नवमी का महत्व और पूजा विधि
• आंवले के पेड़ की पूजा: इस दिन आंवले के वृक्ष (Amla Tree) की पूजा करने और उसकी परिक्रमा करने का विशेष विधान है, क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है।
• परिक्रमा और धागा लपेटना: पूजा के दौरान आंवले के पेड़ पर कच्चा सूत या रक्षासूत्र लपेटकर 8 या 108 बार परिक्रमा की जाती है।
• पेड़ के नीचे भोजन: इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाने और प्रसाद रूप में ग्रहण करने की परंपरा है।
• दान-पुण्य: इस तिथि को अक्षय नवमी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है कि इस दिन किए गए जप, तप, पूजा और दान का फल कभी समाप्त नहीं होता।
महत्व
जैसा कि अक्षय नाम से पता चलता है, इस दिन कोई भी दान या भक्ति सम्बधी कार्य करने करने से उसका पुण्यफल कभी कम नहीं होता तथा व्यक्ति को न केवल इस जन्म में अपितु आगामी जन्मों में भी उसका पुण्यफल प्राप्त होता है. आंवला नवमी के दिन ही भगवान विष्णु ने कुष्माण्डक नामक दैत्य को मारा था. आंवला नवमी पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध करने से पहले तीन वनों की परिक्रमा की थी
आंवला नवमी पर ये काम करना शुभ
अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की परिक्रमा भी की जाती है इसके फल स्वरूप व्यक्ति बैकुंठ धाम में स्थान पाता है.
वैसे तो पूरे कार्तिक मास में पवित्र नदियों में स्नान का माहात्म्य है, लेकिन नवमी को स्नान करने से अक्षय पुण्य होता है.
इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाने और उसे ग्रहण करने का विशेष महत्त्व है. इससे उत्तम स्वास्थ मिलता है. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

