Sawan Shiv Mantra: सनातन धर्म में सावन (sawan) के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन माह में पंचाक्षर मंत्र Sawan Shiv Mantra का जाप जरूर करना चाहिए।

क्या है पंचाक्षर मंत्र
‘ओम नमः शिवाय’
भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र Sawan Shiv Mantra सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले शिवजी ने अपने पांच मुखों से यह मंत्र ब्रह्माजी को प्रदान किया था। वेदों और पुराणों के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ “ॐ नमः शिवाय” का जप ही काफी है।
मंत्र जाप के लाभ
हिंदू धर्म में मंत्रों का भी विशेष महत्व बताया गया है। मंत्रों के जाप से आत्म संतुष्टि तो मिलती ही है, साथ ही इसे भगवान को प्रसन्न Sawan Shiv Mantra करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। ऐसे में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। रोज सुबह-सुबह इस मंत्र का जाप करने से धार्मिक लाभ के साथ-साथ कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। इसके उच्चारण से समस्त इंद्रियां जाग उठती हैं।
कैसे जपें मंत्र
Sawan Shiv Mantra मंत्र का जाप शिव मंदिर या घर में साफ और शांत जगह बैठकर करना चाहिए। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार हर दिन रुद्राक्ष की माला के साथ किया जाता है तो इससे मिलने वाला लाभ और भी बढ़ जाता है। जप हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। शिव के ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप किसी भी समय किया जाता है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

