Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार दान देना सबसे पुण्य का काम माना गया है, लेकिन धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है जिनका भूलकर भी कभी दान नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं वह चीजें कौन-सी हैं जिनका दान देने से व्यक्ति मुसीबत में पड़ सकता है।
भूलकर भी न करें इस चीज का दान (Daan Ke Niyam)
झाड़ू केवल सफाई करने की वस्तु नहीं है बल्कि हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है। साथ ही यह भी माना गया है कि कभी भी झाड़ू का दान नहीं देना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है, जिस कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
न दें ऐसे तेल का दान (Daan Ke Niyam)
माना जाता है कि तिल या सरसों के तेल का दान देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन कभी भी इस्तेमाल हुए तेल, खराब हो चुके तेल या बचे हुए तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं।
न दें नुकीली चीजों का दान (Daan Ke Niyam)
शास्त्रों में यह भी वर्णन मिलता है कि कभी भी किसी को नुकीली चीजें जैसे – चाकू, छुरी, सुई या कैंची आदि का दान देने बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इनका दान देने से घर में कलह की स्थिति बन सकती है।
खाने से संबंधित नियम (Daan Ke Niyam)
किसी जरूरतमंद को भोजन का दान देना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन भोजन का दान देते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहली बात कि भोजन बासी या खराब नहीं होना चाहिए। ऐसा भोजन दान करने से आपको पुण्य नहीं मिलता बल्कि इसके विपरीत परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

