UP IAS officer Transfer : यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात कई जिलों के डीएम बदल दिए। जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कुल 38 IAS अधिकारियों के तबादले की सूचना है।
ये तबादले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत किए गए हैं। एक ही पद पर तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों को बदला गया है। हालांकि लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रथमेश कुमार को सीतापुर, सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर, शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज और गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। प्रथमेश कुमार करीब दो साल तक एलडीए के उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने 15 जुलाई 2024 को पदभार ग्रहण किया था। अब अनुज सिंह एलडीए के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि प्रथमेश कुमार सीतापुर जिले की कमान संभालेंगे।
वहीं, विशेष सचिव मुख्यमंत्री अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद और गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को नोएडा अथॉरिटी का ACEO और नोएडा अथॉरिटी की ACEO वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाए जाने की सूचना है।
#IAS शाश्वत त्रिपुरारी 2021 CDO गोरखपुर को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है !!
#IAS विक्रमादित्य सिंह मालिक 2018 नगर आयुक्त ग़ाज़ियाबाद को VC मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है!!
#IAS हिमांशु नागपाल 2019 नगर आयुक्त वाराणसी को नगर आयुक्त ग़ाज़ियाबाद बनाया गया है
#IAS जोगिंदर सिंह 2015 जिलाधिकारी बिजनौर बनाये गये !!
#IAS संजय कुमार मीणा 2018 VC मेरठ विकास प्राधिकरण को #ACEO यमुना अथार्टी बनाया गया है
UP में 5 जिलों के #जिलाधिकारी के तबादले !!
मुज्जफरनगर
सिद्धार्थनगर
महराजगंज
बिजनोर
सीतापुर


