KANPUR NEWS : मिलावट के संदेह में करीब तीन लाख रूपये का खोया खाद्य विभाग ने नष्ट कराया है। आगरा से बस से आ रहा खोए की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली जिसके बाद यह कार्रवाई की। KANPUR NEWS
TSH Blasters Arya Nagar की लगातार चौथी हार, Mayur Miracles Kalyanpur पहला मैच जीता
त्योहार में खोए की बढी खपत से मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग (Food and Drug Department) ने गठित टीम जिले के बार्डर में आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। टीम ने कई दुकानों से खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
SBI में खेला, 13 मरे के नाम लोन, 71 लाख रुपये का गबन
सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ की धरपकड के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य सचल दल की टीम को बस से खोया सप्लाई करने की सूचना मिली। जिस पर टीम फजलगंज में पहुंच गई। आगरा से कानपुर प्राइवेट वैष्णों धाम बस से आ रहा 18 डालिया जिसकी कुल मात्रा लगभग 9 क्विंटल खोया टीम ने पकड़ लिया। टीम ने बस ड्राइवर की मदद से खोया मालिक को फोन किया, लेकिन मौके पर वो खोया लेने तक नहीं आया। खोया की अनुमानित करीब 2 लाख 88 हजार रुपए आंकी गई। मिलावटी खोया को नाले में नष्ट कर दिया गया।
प्रदेश में आईआईटी कानपुर टॉप पर CSJMU सातवें स्थान पर
कानपुर देहात से लाया जा रहा खोया जब्त
टीम को निरीक्षण के दौरान फजलगंज-विजयनगर रोड पर महिंद्रा लोडर पर 7 डलिया खोया लाया जा रहा था। टीम ने विक्रेता प्रदीप से पूछने पर बताया कि खोया कानपुर देहात से खोया मंडी में विक्रय के लिए ले जा रहे हैं। संदेह के आधार पर खोया के 2 नमूने जांच लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तीन मिनट लेट अफसर को गेट आउट, 13 मिनट लेट सांसद के बेटे अधिकारी को एंट्री
बुलडोजर चलाने से पहले देनी होगी नोटिस, एडीएम सिटी को बनाया नोडल अधिकारी

