KANPUR NEWS : नॉर्थ स्टार हॉस्पिटल में भारतीय सेना, बीएसएफ एवं पुलिस कर्मियों के लिए ओपीडी, सर्जिकल फीस अजीवन निःशुक्ल होगी। शुक्रवार को हॉस्पिटल की ओर से तिरंगा यात्रा घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा तक निकाली गयी।
कानपुर से प्रेमानंद (अनिरुद्ध पांडेय) का क्या है रिश्ता ? पूरी खबर
यहां हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर शोभित जायसवाल, मेडिकल डायरेक्टर डॉ अभिषेक त्रिवेदी ने भारत माता की प्रतिमा का मल्यापर्ण किया । शोभित जायसवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता को दर्शाता है कि हम सब एक हैं।
नॉर्थ स्टार परिवार की तरफ से भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया।राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन किया गया। इसमें हॉस्पिटल मैनेजर सनी सिंह, डॉ बृजेन्द्र मिश्रा, समाज सेवक संजय तिवारी, मनीष शुक्ला, सुरेंद्र सिंह ,भंडारी सोनकर, अरजीत गुप्ता, रेहान मिर्जा के साथ साथ हॉस्पिटल के डॉक्टरए जनरल एवं नर्सिंग स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहे।

