Kanpur News : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक से 13 अफसर नदारद रहे।
दो अधिकारियों ने अपने प्रतिनिधि भेज दिए। इस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बुलाई गई बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में तैनात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होना था।
बैठक से बीडीओ चौबेपुर, बिधनू, कल्याणपुर, पतारा और घाटमपुर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, नगर निगम के जोनल अधिकारी, जिला पंचायत के उप मुख्य अधिकारी, राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त, बीईओ ककवन, चौबेपुर और भीतरगांव तथा सहायक निदेशक मत्स्य नदारद रहे। बिल्हौर और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बीडीओ स्तर के दो अधिकारियों ने अपने प्रतिनिधि भेज दिए। इस पर डीएम ने सभी को नोटिस जारी किए हैं।

