Train Fare Increase News: भारतीय रेलवे से जुड़ी एक अहम खबर इन दिनों चर्चा में है. जो सीधा आपकी जेब पर असर डाल सकती है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड किराया बढ़ाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है. Train Fare Increase News
सेना और सांसद क्रिकेट टीम की भिडंत 29 जून को, सांसद रमेश अवस्थी बोले
हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में शार्ट सर्किट से आग
इसके लिए अलग-अलग लेवल पर बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी हो सकती है. हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है. अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं. तो ये अपडेट आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.
नए टैरिफ के मुताबिक, साधारण सेकंड क्लास में 500 किलोमीटर तक कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया जाएगा. वहीं मेल/एक्सप्रेस (गैर-एसी) ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी. एसी क्लास में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है.
1 जुलाई से बढ़ सकता है किराया
भारतीय रेलवे के जरिए रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. रेलवे का लिया गया कोई भी फैसला इन करोड़ों यात्रियों पर प्रभाव डालता है. हाल ही में रेलवे यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर आई है. भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई 2025 से नया टैरिफ लागू होने जा रहा है. इस टैरिफ के लागू होने के बाद यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि सभी ट्रेनों पर यह टैरिफ लागू नहीं होगा. कुछ ट्रेनों पर ही यह नया टैरिफ नियम लागू होगा. इसके लाभ होने के साथ किराए में बढ़ोतरी होगी.
KANPUR NEWS : ‘ऑपरेशन दिव्य दृष्टि’ सफल
सीएम ने पूछा, किस क्लास में एडमिशन करा दे, 10वीं या 11वीं…
इन ट्रेनों में लागू होगा नया नियम
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाला नया टैरिफ नियम सभी ट्रेनों पर लागू नहीं होगा. नया टैरिफ सेकंड क्लास में 500 किलोमीटर यात्रा करने वाले मुसाफिरों पर लागू नहीं होगा. लेकिन अगर कोई 500 किलोमीटर से ज्यादा दूर की यात्रा करता है. तो हर किलोमीटर के हिसाब से आधा पैसा ज्यादा देना होगा.
26 को बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज
नर्वल तहसील के चकबंदी लेखपाल कमलाकांत मौर्य निलंबित

