How To Get Rid Of Evil Eye: कई लोग नजर दोष को अंधविश्वास मानते हैं, वहीं कुछ लोग इसे नकारात्मक ऊर्जा के तौर पर देखते हैं. How To Get Rid Of Evil Eye
क्या आप जानते हैं किस भगवान के मंदिर में कितनी बार करनी चाहिए परिक्रमा…
खासतौर पर छोटे बच्चों को नजर लगने की मान्यता ज्यादा होती है. इसलिए छोटे बच्चों की अक्सर नजर उतारी जाती है. लेकिन इसके साथ-साथ बड़े लोगों या वयस्कों को भी नजर लग जाती है. इससे बचने और नजर उतारने के उपाय भी कई किताबों में बताए गए हैं.
आज जानिए कि यदि खुद को नजर लगी है या किसी परिजन को नजर लगी है तो उसे कैसे उतारें. साथ ही बुरी नजर या नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए क्या करें.
अनोखी है परंपरा, कॉकरोच को भोग लगाने के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं…
मिर्च से नजर उतारना
यदि किसी बच्चे या बड़े को नजर लग गई है, तो 2-3 सूखी लाल मिर्च लें और पीडि़त व्यक्ति के सिर पर से 7 बार घुमाकर आग में जला दें. साथ ही पीडि़त व्यक्ति उसे जलते हुए देखे, ऐसा करने से नजर उतर जाती है.
राई-नमक
यदि जलाने की सुविधा ना हो तो थोड़ा सा राई और नमक हाथ में लें, फिर जिसे नजर लगी है उसके सिर पर से 7 बार घुमाएं. इसके बाद नमक-राई को फ्लश कर दें या बेसिन में बहा दें. इसके बाद हाथ-मुंह धो लें.
नजर दोष से बचने के उपाय
यदि बार-बार नजर लगती है, या तनाव-नाकामी से परेशान हैं तो रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान चालीसा पढ़ने वाले लोगों से भूत-पिशाच, डर, भय, नकारात्मकता दूर रहती है. यह हर तरह के संकट व नकारात्मकता से बचने का अचूक उपाय है.
गोवा के इस मंदिर में होती है देवी लैराई की पूजा, महत्व
इस मंदिर में बांधकर रखा गया है कलश, अद्भुत है वजह
यदि आपको लगता है कि घर को बुरी नजर लग गई है तो शुक्रवार के दिन तुलसी की जड़ लाल कपड़े में बांधकर घर की चौखट पर टांग दें. घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाएगी.
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
Disclaimer – प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. JAIHINDTIMES इसकी पुष्टि नहीं करता है.

