Lucknow Mango Festival : आम महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीएम विशाख जी (DM Visakh ji) व संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बैठक की। Lucknow Mango Festival
कानपुर प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित जेल से रिहा
डीएम की सख़्ती से हटा अवैध कब्ज़ा, एसडीएम ने मौके पर दिलाया कब्ज़ा
डीएम ने सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आम नागरिकों के लिए शहर के प्रमुख स्थलों से महोत्सव स्थल तक पर्याप्त मात्रा में बसें चलाने व उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए आरटीओ को निर्देशित किया।
प्रदेश सरकार चार से छह जुलाई तक अवध शिल्पग्राम में आम महोत्सव का आयोजन कर रही है। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन चार जुलाई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
मुख्यमंत्री प्रदेश के आमों के कंटेनर को लंदन, दुबई सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए रवाना करेंगे। वह स्मारिका का भी विमोचन करेंगे व प्रगतिशील आम उत्पादकों का सम्मान करेंगे। मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव प्रदेश के आम उत्पादकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने व आम के विविध स्वरूपों को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।
आम महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीएम विशाख जी व संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने बैठक की। डीएम ने सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आम नागरिकों के लिए शहर के प्रमुख स्थलों से महोत्सव स्थल तक पर्याप्त मात्रा में बसें चलाने व उनकी सूची उपलब्ध कराने के लिए आरटीओ को निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि आम महोत्सव में लगभग 800 किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो प्रदेश की बागवानी विविधता से रूबरू कराएगा। 4 july को ही दोपहर 12 बजे से क्रेता-विक्रेता सम्मेलन तथा तकनीकी सत्रों में आम की सुरक्षित तुड़ाई, पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट, विपणन व निर्यात आदि पर चर्चा होगी।
शाम छह बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोकगायक पवन सिंह की लोक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण होंगी।कुमार विश्वास की काव्य प्रस्तुति भी
रेणुकूट में राष्ट्रीय राजमार्ग होगा चौड़ा
जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल
पांच जुलाई को सुबह 10 बजे तकनीकी सत्रों का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। इस सत्र में आम उत्पादन तकनीक, पोषण प्रबंधन, कीट व व्याधि नियंत्रण, संरक्षित खेती जैसे विषयों पर वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच संवाद होगा। इसी दिन दोपहर दो बजे बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता होगी, जो उत्सव में सहभागिता को और रोचक बनाएगी। शाम छह बजे आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इस अवसर पर कवि डॉ. कुमार विश्वास की काव्य प्रस्तुति होगी। छह जुलाई को सुबह 11 बजे से तकनीकी सत्र में आम प्रसंस्करण तकनीकों, विभागीय योजनाओं व वैज्ञानिक-उत्पादक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे महोत्सव का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे।
किराना स्टोर की आड़ में चल रही ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की अवैध फैक्ट्री
स्टेडियम जल्द ही पूरी दुनिया में अपनी पुरानी छवि में पहचाना जाएगा

