UTTAR PRADESH NEWS : लखनऊ में महिला आईएएस अधिकारी ने होटल कारोबारी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। UTTAR PRADESH NEWS
Varanasi News: विद्यार्थियो को उत्तम कार्य करने का पाठ पढाएं- कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा
दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, सुबह होते ही छाया अंधेरा
होटल कारोबारी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए आईएएस अधिकारी ने कार्रवाई की मांग की है। राजधानी में एक महिला आईएएस अफसर ने होटल कारोबारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग की महानिदेशक चैत्रा वी ने आलमबाग थाने में होटल कारोबारी नरेन राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन राज उनके ओहदे का उपयोग कर बड़े होटल कारोबारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
IAS चैत्रा वी ने अपनी शिकायत में बताया कि नरेन राज, उनके पति हरीश कुमार के साथ होटल व्यवसाय में साझेदार था। कारोबार में घाटा होने के बाद नरेन राज उन पर बड़े होटल उद्यमियों से मुलाकात कराने का दबाव बनाने लगे। इसके जरिए वह कारोबारी हितों को साधने की ताक में था। उन्होंने कई बार साफ इनकार किया, लेकिन कारोबारी लगातार मानसिक रूप से परेशान करता रहा।
Kanpur Breaking News : सर्किल रेट में 20 से 30 प्रतिशत इजाफा
एक फोन कॉल से बिगड़े मोदी-ट्रम्प के रिश्ते

