LUCKNOW NEWS: उत्तर प्रदेश टीबी मेल हेल्थ विजिटर्स संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सागर पाण्डेय ने पदाधिकारियों संग लखनऊ में राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र भटनागर से मुलाकात कर उनको प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
’30 अक्टूबर तक सडक की मरम्मत न हो तो दर्ज करें अफसर पर FIR’
अधिकारी को कार्यकारिणी का आधिकारिक पत्र भी सौंपा। Sagar Pandey ने बताया कि अधिवेशन और कार्यकारिणी गठन की जानकारी के साथ ही मांगपत्र दिया है। प्रदेश स्तर से संघ की सभी समस्याओ का निस्तारण किया जायेगा ।
34 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे Irfan Solanki
स्टेट टीबी ऑफिसर ने जल्द ही टीबी स्वास्थ्य परिदर्शक संवर्ग की अपनी अध्यक्षता में मीटिंग बुलाने और निकट भविष्य में संवर्ग को जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया है।
CSJMU NEWS : दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जीवन में अपनाने का सही मार्ग: रामजी भाई
प्रांतीय महामंत्री एके पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गौरव पोरवाल, उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, सयुंक्त मंत्री लोकेश श्रीवास्तव, सयुंक्त मंत्री योगेश शाक्य, मीडिया प्रभारी/समन्वयक मानस पाण्डेय संरक्षक के रूप में रवि कुमार मिश्रा आदि रहे। संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने मिलकर अपने संघ के वरिष्ठ संरक्षक रवि कुमार मिश्रा का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

