CM Yogi holds an Important Meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार देर रात एक अहम बैठक की। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। CM Yogi holds an Important Meeting
KANPUR BIG NEWS : नील मिलाकर तैयार किए जा रहा इलायची दाना और गट्टे
KANPUR NEWS: पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल बड़ा का एक्शन
इस दौरान योगी ने बरेली पुलिस और कानपुर पुलिस कमिश्नर की जमकर तारीफ की। जबकि, प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस कमिश्नरों को उनके ढीले रवैये के लिए फटकार लगाई। बैठक में सभी जिलों के डीएम, एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बरेली में हुए बवाल और कानपुर में विस्फोट के बाद प्रशासन ने जिस तरह से हालात को संभाला, उसे लेकर योगी काफी गदगद नजर आए। इसके उलट वाराणसी में लगातार हो रही घटनाओं और सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री ने खासे नाराज नजर आए। इस दौरान प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को भी फटकार लगी।
वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को फटकार लगाते हुए योगी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कार्यालय से बताए बिना कोई कार्रवाई नहीं होती।’ प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार को भी साफ-साफ निर्देश दिया गया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं।
Kanpur Scooty Blast News: सीसीटीवी में दिखा धमाका स्कूटी से नहीं, गत्ते से हुआ
पंजाब Police टीम और ड्रग विभाग का बिरहाना रोड के श्री लक्ष्मी फार्मा पर छापा
चार पॉइंट्स में जानिए सीएम योगी की बैठक की बड़ी बातें…
1. पहले जानते हैं बरेली प्रशासन की तारीफ क्यों?
जुमे की नमाज के फसाद को समय से काबू करने और तौकीर रजा पर हुई कार्रवाई पर बरेली पुलिस की तारीफ करते हुए योगी ने कहा कि बलवाइयों पर ऐसी ही कार्रवाई की जरूरत है। दरअसल, IMC अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद लोगों से इस्लामिया ग्राउंड में जुटने और वहां से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने का आह्वान किया था। पुलिस ने तौकीर रजा और उनसे जुड़े लोगों को पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया था।
जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने इस्लामिया ग्राउंड की तरफ रुख करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोका, तो 4 जगह भिड़ंत हो गई। पुलिस पर पथराव, फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठियां चलाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस मामले में 11 मुकदमे दर्ज हुए। तौकीर रजा सहित 84 लोग जेल जा चुके हैं। पुलिस ने कुल 10 मुकदमों में तौकीर रजा को आरोपी बनाया है।
बवाल होने के तुरंत बाद सारे सरकारी महकमे एक्शन मोड में आ गए। तत्काल इंटरनेट बंद करने और जरूरी पाबंदियों को लागू किया गया। कुछ ही घंटों में हालात काबू में आ गए। पुलिस अब तक तौकीर रजा और उनके 7 करीबियों सहित 84 लोगों को जेल भेज चुकी है।
2. कानपुर की सराहना के पीछे की वजह जानिए
Kanpur Police Commissioner Raghuveer Lal की तारीफ करते हुए योगी ने कहा कि विस्फोट की घटना के दौरान अफवाहों को समय रहते रोकना एक तारीफ करने वाला कदम था। उन्होंने अधिकारियों को अफवाहों को रोकने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
दरअसल, कानपुर में 8 अक्टूबर की रात विस्फोट हुआ था। यह धमाका स्कूटी में नहीं, पटाखों में हुआ था। विस्फोट में कुल 8 लोग घायल हुए थे। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया था कि घटना में किसी आतंकी संगठन के हाथ होने के सबूत नहीं मिले हैं। यह पूरी तरह से अवैध पटाखों से जुड़ी घटना है।
मामले में एसीपी कोतवाली, मूलगंज थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। इससे पहले धमाके की सूचना के बाद डीजीपी ऑफिस और गृह विभाग दोनों एक्टिव हो गए थे। ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर इनपुट जुटाए थे। पटाखों से विस्फोट की बात सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने देर रात सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। इस दौरान अवैध पटाखों के साथ 12 लोगों को अरेस्ट किया गया था।
KANPUR NEWS: फैक्ट्री की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसी, मौत
KANPUR NEWS : सडक इंटरलॉकिंग कागज पर सीसी निर्माण
डीएम साहब- ‘मेरी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है….
Attack on CJI: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील ने क्या कहा?

