Kanpur News : बुधवार की रात घाटमपुर तहसील और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना सजेती क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर बड़े स्तर पर प्रवर्तन अभियान चलाया। Kanpur News
Kanpur Big News : कोयला जलाकर सो रहे 4 दोस्तों की मौत
अभियान के दौरान 10 भारी वाहन/डंपर सीज किए गए, जबकि 50 डंपरों का चालान किया गया।टीम ने जिन अनियमितताओं पर कार्रवाई की, उनमें शामिल रहीं—बिना नंबर प्लेट के वाहन, नंबर प्लेट छिपाकर चलाना, ओवरलोडिंग, टैक्स जमा न करना, बिना तिरपाल मिनरल्स का परिवहन और प्रदूषण प्रमाणपत्र न प्रस्तुत करना।
उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत और परिवहन विभाग से एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स और परिवहन विभाग की टीम ने भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की।
SDM घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा और अनुशासित परिवहन प्रणाली बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
सजेती क्षेत्र के अनूपुर मोड़ पर चला संयुक्त प्रवर्तन अभियान
प्रयागराज में सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर की मिली लाश
अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा और अनुशासित परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाना बताया गया। अधिकारियों के अनुसार, बिना नंबर प्लेट या धुंधले/ढके हुए नंबर प्लेट वाले वाहन दुर्घटना के बाद पहचान से बच जाते थे, जिससे ‘हिट एंड रन’ की घटनाएं बढ़ रही थीं। ओवरलोडिंग से सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही थीं और दुर्घटना का जोखिम बढ़ रहा था। इस अभियान से ऐसे वाहनों पर प्रभावी रोक लगेगी।
एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा ने बताया कि सड़क मार्ग पर चल रहे वाहनों की अनियमितताओं को रोकना और लोगों को सुरक्षित व सुगम यातायात उपलब्ध कराना ही इस प्रवर्तन का उद्देश्य है। वाहन चालकों से अपेक्षा है कि वे परिवहन नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।
यूपी एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आरिफ को घर से उठाया
Former Prime Minister शेख हसीना को सजा-ए-मौत
CM योगी बोले- ‘मर्सिडीज वाले लोग गमले चुरा ले गए

