KANPUR NEWS : खाद्य विभाग की टीम द्वारा घाटमपुर क्षेत्र में मूसानगर रोड, जगतपुर स्थित लीला डेयरी चिलिंग सेंटर में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया 7000 लीटर दूध मिलावटी निकला है।
जांच के दौरान सैंपल भेजे जाने पर लैब से आई रिपोर्ट में दूध को असुरक्षित बताया गया है। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे दूध को नष्ट कराया है।
रक्षा मंत्री Rajnath Singh के सामने मेयर-सांसद में ‘झड़प’
SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ाई
एफआईआर दर्ज कराई
सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को निरीक्षण के बाद सामग्री को सीज करते हुए खाद्य कारोबार कर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया था। जांच के लिए सैंपल को प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में सैंपल असुरक्षित पाया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर सीज किए गए दूध को नष्ट कराया है। सभी प्राथमिक साक्ष्यों और मिलावट की आशंका के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ता के विरुद्ध थाना घाटमपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
KANPUR BREAKING NEWS : एसडीएम सदर ऑफिस में महिला का हंगामा
GSVM College की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ समन जारी
निरीक्षण में मिली थी आपत्तिजनक चीजें
निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में छापेमारी में 98 किलोग्राम ट्राई सोडियम साइट्रेट , 250 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर, 25 पैकेट नॉन-डेयरी बेस्ड व्हाइटनर बरामद.

