नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ द्वारा इंडिया एट 2047 अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस एवं अवार्ड समारोह में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कानपुर स्मार्ट सिटी ब्रांड एंबेसडर डॉ सुधांशु राय को उनके शैक्षिक, और सामाजिक दृष्टिकोण में रचनात्मकता एवं उत्कृष्टता पर देश के 50 विशिष्ट शख्सियतों के साथ भारत के महारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।
खाद्य विभाग ने 7000 लीटर मिलावटी दूध को कराया नष्ट
रक्षा मंत्री Rajnath Singh के सामने मेयर-सांसद में ‘झड़प’
SIR की डेडलाइन 11 दिसंबर तक बढ़ाई
डॉ सुधांशु राय जिला प्रशासन के विजन कानपुर 2047 के समन्वयक, सीएसजेएम विश्वविद्यालय एलुमनाई निदेशक, जिला पर्यटन विकास समिति समन्वयक एवं संस्थापक मुस्कुराए कानपुर के रूप में भी नया दृष्टिकोण विकसित कर रहे है। आईबीएसईए अध्यक्ष डॉ अंशुमन सिंह ने बताया कि करोड़ीमल कॉलेज प्रिंसिपल, आईआईटी कानपुर एलुमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस, आईपीएस जैसी विशिष्ट शख्सियतो को भी सम्मानित किया गया है।
KANPUR BREAKING NEWS : एसडीएम सदर ऑफिस में महिला का हंगामा
GSVM College की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी के खिलाफ समन जारी
कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ नेचुरोपैथ डॉ अमरनाथ कश्यप एवं डॉ सिधांशु राय द्वारा लिखित पुस्तक नेटवर्क मार्केटिंग विज्ञान की भी सराहना की गई। डॉ सुधांशु राय ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, एवं हैप्पीनेस पर कानपुर मॉडल विकसित करने का प्रयास हो रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं शहर के विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी.

