Kanpur News: 23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर को हवाई हमले के बाद बचाव को लेकर मॉकड्रिल किया जाएगा।
सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
ADM City डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले के कर्नलगंज, ग्वालटोली, नई सड़क, साइकिल मार्केट, यतीम खाना, बेगमगंज, बेकनगंज, तलाक महल, परेड, पीपीएन मार्केट आदि इलाकों में 23 जनवरी को शाम छह से साढ़े छह बजे तक ब्लैक आउट किया जाएगा।
बुधवार देर शाम एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने इस मॉकड्रिल को लेकर नागरिक सुरक्षा, डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम सिटी ने बताया कि कभी हमला हुआ तो आमजनमानस के लिए यह रिहर्सल कारगर साबित होगा।
KANPUR NEWS : सीएमओ समेत 22 आलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकलना, लाइट जलाना, शोर मचाना आदि प्रतिबंधित रहेगा। मॉक ड्रिल के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज से शाम छह बजे दो मिनट का सायरन बजाया जाएगा।
नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्युशर का प्रयोग, बड़ी आग बुझाने के लिए फायर टेंडर व्हीकल का प्रयोग किया जाएगा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने और प्राथमिक उपचार देने का भी रिहर्सल होगा।

