Kanpur News: एल्गिन मिल की चार संपत्तियों पर सदर तहसील बनेगी। वीआईपी रोड पर रिवर साइड पावर हाउस के बगल में 10 हजार वर्गमीटर की जगह में तहसील को बनाया जाएगा।
ADM फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बीआईसी की चार संपत्तियों में सदर तहसील को बनाने का प्रस्ताव आया है। बीआईसी की एल्गिन मिल के आस-पास स्थित चारों संपत्तियों को सरकार में दर्ज किया जा चुका है। उनकी लीज खत्म हो चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव राजस्व बोर्ड जाएगा।
नोटिस का जवाब न देने वाले 14 विभागों को रिमाइंडर अल्टीमेटम
लंबे समय से सदर तहसील को शिफ्ट कर दूसरी जगह हाईटेक तरीके से बनाने की कवायद चल रही है। इसको लेकर जगह तलाशी जा रही थी। लीज खत्म होने के बाद ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन (BIC) की संपत्तियों को सरकार के खाते में दर्ज कराया जा चुका है।
इसी बीच लीज खत्म होने पर ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन की संपत्तियों 11 संपत्तियों को सरकार के खाते में दर्ज किया गया। उनमे से सदर तहसील के 10 हजार वर्गमीटर से ज्यादा की जगह को तलाशा गया।
चने में मिला औरामाइन केमिकल, एक FIRM का लाइसेंस सस्पेंड
इन सभी संपत्तियों को चिन्हित करके प्रस्ताव बनाकर तहसील की ओर से एडीएम फाइनेंस को दिया गया है। अब जल्द ही इसे राजस्व बोर्ड को भेजा जाएगा। इसमे अफसरों के कार्यालय, कोर्ट से लेकर आवास भी बनेंगे।
तहसील की टीम ने वीआईपी रोड स्थित रिवर साइड पावर हाउस के करीब में बनी एल्गिन मिल की ब्लॉक संख्या 11 प्लांट संख्या 11, ब्लॉक संख्या 11 प्लांट संख्या 15, ब्लॉक संख्या 11 प्लांट संख्या 14 और ब्लॉक संख्या 11, प्लांट संख्या 10 में पावर हाउस के स्थान को छोड़कर जगह को लिया गया है। इसमे करीब 12 हजार वर्गमीटर से ज्यादा की जगह चिन्हित की गई है।

