Kanpur Big News : खाद्य विभाग की टीम ने कल्याणपुर आवास-विकास में विजय ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी करके नकली देशी घी और पूजा घी बनाने की फैक्ट्री का भंडफोड़ किया है। मौके पर फैक्ट्री को सील करके कंपनी संचालक के खिलाफ कल्याणपुर थाने में तहरीर दी गई। टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि देशी घी, तेल और कचरी समेत चार फैक्ट्रियों में छापेमारी हुई है। 25 लाख का माल जब्त करके सीज किया गया है। मिलावटी देशी की फैक्ट्री को सील किया गया है।
टीम ने जांच की तो पता चला कि रिफाइंड ऑयल, वनस्पति और एसेंस का उपयोग कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों से देशी घी का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने अन्य तीन जगह दामोदर नगर, विजय नगर और जाजमऊ में छापेमारी करके मिलावट की आशंका पर 14 हजार लीटर तेल और 1350 किलोग्राम कचरी को जब्त किया है। सभी जगह गंदगी में तेल और कचरी बन रही थी। सैंपल लेकर टीम ने 25 लाख के माल को जब्त किया है।
फैक्ट्री में हड़कंप मच गया
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने आवास विकास तीन निवासी अशोक शुक्ला के घर पर छापेमारी की। वहां पर किराए पर अमन गुप्ता देशी घी और पूजा का घी बनाने की फैक्ट्री विजय ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से चला रहा था। छापेमारी होते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
मौके पर रिफाइंड ऑयल, वनस्पति और एसेंस का उपयोग कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों से देशी घी का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर कई किलो तैयार घी बरामद हुआ। टीम ने मौके से करीब साढ़े पांच लाख का माल सीज करके छह सैंपल लिए है। टीम ने हजारों लीटर नकली घी, रैपर समेत नकली घी तैयार करने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री समेत फैक्ट्री को सीज करके कल्याणपुर थाने में तहरीर दी गई।
एक लाख रुपये की रंगीन कचरी बरामद
जाजमऊ तिवारी स्थित एक कचरी निर्माण स्थल पर छापेमारी की गई, जहां से लगभग 1350 किलो करीब एक लाख रुपये की रंगीन कचरी बरामद की गई। टीम ने दामोदर नगर स्थित जय बजरंग बली ट्रेडर्स की फैक्ट्री में छापेमारी की। मौके से मस्टर्ड और पॉमोलीन ऑयल का सैंपल लिया गया है। 198 लीटर का एक ड्रम मस्टर्ड ऑयल और 798 लीटर के चार ड्रम पॉमोलीन ऑयल को सैंपल लेकर सीज किया गया है। विजय नगर में मेसर्स रिद्धी ट्रेडर्स कंपनी में छापेमारी की।

