Kanpur CSJMU News: छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कैंपस के अलग अलग स्कूलों में नए सत्र से 11 नए कोर्स शुरु किए जाएंगे। इसके अलावा प्रथम वर्ष के सभी छात्रों को तनाव से मुक्त रखने के लिए एक विशेष कोर्स चलाया जाएगा।
सभी कोर्सों के पहले सेमेस्टर में Emotional Well-being and Life Management नाम के कोर्स को पढ़ाया जाएगा। यह कोर्स छात्रों को तनाव प्रबंधन सिखाएगा। गुरुवार को सेंटर फॉर एकेडमिक्स में वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में कई अहम फैसलों को मंजूरी दे दी गई।
भाजपा विधायक 5 लाख की घूस लेते पकड़े गए
UGC ने जारी की 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट
यह नए कोर्स होंगे शुरु
आगामी सत्र से कैंपस के स्कूलों में नए कोर्स शुरू होंगे। स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी. एमएससी (एग्रीकल्चर) प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी (एग्रीकल्चर) स्वाईल साइंस, एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट शुरु होगा। इसके अलावा स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सिख शोध पीठ के अन्तर्गत डिप्लोमा इन गुरु ग्रंथ साहिब स्टडीज एवं डिप्लोमा इन पंजाबी लिटरेचर का संचालन किया जाएगा।
स्कूल ऑफ आर्ट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में बीए ऑनर्स हिस्ट्री, पीजी डिप्लोमा इन एडवांस साइकॉलोजी शुरु किया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए फाइनेंसियल सर्विसेज, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीवोक इन फैशन एंड अपैरल इिजाइन कोर्स शुरु किये जायेंगे।
इसके अलावा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक छात्रों के लिए क्वांटम टेक्नोलॉजी एवं डिफेंस टेक्नोलॉजी के माइनर डिग्री कार्यक्रम को प्रारंभ किए जायेंगे। स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज़ के भौतिकी विभाग में एमएससी (क्वांटम टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रम भी इसी सत्र से शुरु होगा।
Kanpur DM के नाम से Fake Post सोशल मीडिया पर Viral
AI-सक्षम परिसर के रूप में विकसित होगा कैंपस
एकेडमिक काउंसिल में कैंपस को AI-सक्षम परिसर के रूप में विकसित करने के लिए कैंपस एडवांसमेंट मिशन फॉर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (CAM-AI) के मॉडल पर मुहर लगी।
इस मॉडल के तहत सभी फैकल्टी मेंबर्स व स्टूडेंट्स के लिए AI क्षमता निर्माण कार्यक्रम, स्टूडेंट्स के लिए AI टूल्स की उपलब्धता, शिक्षण एवं शोध में AI-आधारित उपकरणों का उपयोग, प्रशासन एवं छात्र सेवाओं में AI-आधारित सिस्टम आदि को लागू किया जाएगा। मीटिंग में डिसीजन लिया गया कि प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्रों को को कैरिकुलर एक्टिविटी गतिविधियों पर आधारित संगीत, खेल या कला पाठ्यक्रमों में से किसी एक पाठ्यक्रम को करना अनिवार्य होगा।
CSJMU के नाम पर चल रहीं पांच फर्जी वेबसाइट
यूजी के छात्र पढ़ेंगे रोजगारपरक कोर्स
यूनिवर्सिटी कैंपस व एफिलिएटेड कालेजों (University Campus and Affiliated Colleges) में में यूजी स्तर पर पढ़ रहे छात्रों को रोज़गारपरक पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। यह कोर्स ऑनलाइन संचालित होंगे, जिसमें साइबर सिक्योरिटी, एआई फ़ॉर ऑल, फ़ाइनेंशियल लिटरेसी, द फ़्यूचर ऑफ वर्क, फ़ंडामेंटल ऑफ क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे पाठ्यक्रम शामिल है।
बैठक में प्रति कुलपति प्रो.सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, कूटा के अध्यक्ष प्रो.बीडी पांडे व महामंत्री प्रो.पीएन त्रिवेदी, डीन एकेडमिक्स प्रो. बृष्टि मित्रा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.अंशू यादव, डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो.नीरज कुमार और डायरेक्टर आईक्यूएसी प्रो.संदीप सिंह आदि रहे।

