KANPUR NEWS: आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर, कानपुर नगर में ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण’’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस, फायर और मेडिकल एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आपदा से बचाव, प्राथमिक उपचार और जन जागरूकता को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जुगबीर सिंह, आपदा विशेषज्ञ, कानपुर नगर ने किया। disaster management
यूपी में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले
आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर विशेष प्रशिक्षण
जिलाधिकारी के निर्देश पर इस कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों, शिक्षकों, राजस्व कर्मियों और अन्य संबंधित लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। ACM 5 पुष्पेन्द्र कुमार, ने कहा कि आपदाएं अचानक आती हैं, लेकिन तैयारी और जागरूकता से नुकसान को काफी कम किया जा सकता है।
KANPUR NEWS : राज्य सभा में देना होगा जवाब
Lockdown in India News Truth : क्या देश में लगने वाला है लॉकडाउन?
कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान राज्य आपदा मोचक बल से अंकित यादव की टीम द्वारा आपदा के दौरान जीवन रक्षा सम्बन्धित उपायों पर चर्चा करते हुये प्राथमिक उपचार जिसमें रक्तश्राव, बैन्डैजिंग, सीपीआर आदि विषयों पर जानकारी के साथ-साथ डेमो प्रस्तुत किये। प्रदीप कुमार, अग्निशमन अधिकारी, कर्नलगंज, कानपुर नगर द्वारा आग लगने के कारणों, आग बुझाने के सिद्वान्त पर चर्चा करते हुये रसायनिक अग्निशामक यन्त्रों को चलाये जाने का डेमो प्रस्तुत किया।
विमलेश कुमार, सहायक उपनियन्त्रक, नागरिक सुरक्षा द्वारा शिविल डिफेन्स का आपदा में क्या महत्व है और नागरिक सुरक्षा की सेवायें व रेस्क्यू के संबंध में जानकारी प्रदान की। लखन कुमार शुक्ला, मुख्य आपदा प्रशिक्षक, आपदा प्रबन्धन द्वारा धुऐं में फंसे लोगों को, बिल्डिंग में फंसे हुये लोगों को, फायरमैन लिफ्ट, टू हैण्डशीट, फोर हैण्डशीट द्वारा रेस्क्यू किये जाने का डेमो, कम्बल और बोरी से स्ट्रेचर बनाना, हीटवेव से बचाव के उपाय पर गहनता से प्रकाश डाला गया।

