KANPUR BIG NEWS: कानपुर (KANPUR) में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले ने तीन लोगों को जान ले ली। काकादेव में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से ऑटो चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ऑटो चालक सोनू निषाद उम्र 37 वर्ष पुत्र वेद लाल निवासी मकड़ी खेड़ा और ऑटो में सवार जमुना देवीजमुना देवी पत्नी हीरालाल उम्र 60 वर्ष निवासी मकड़ी खेड़ा हैं। KANPUR BIG NEWS
एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कुलवंती अस्पताल के पास ऑटो पर पेड गिरने की सूचना के बाद तत्काल रेस्क्यू किया गया। पेड के गिरने से दो की मौत हो गई है, और एक महिला घायल है।
UP HIGHCOURT NEWS : FIR पर यूपी पुलिस को फटकारा
इसके अलावा जमुना देवी की बेटी ज्योत्सना (30) गंभीर रूप से घायल हैं, इलाज मधुराज हॉस्पिटल में चल रहा है। ज्योत्सना चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फॉर्म मैनेजर के पद पर तैनात हैं। पेड़ को काटकर सभी को ऑटो से बाहर निकाला गया। साथ ही गेहूं और सरसों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, गुजैनी हाईवे पर जलभराव में बाइक फिसलने से पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
KANPUR NEWS : मोबाइल की लत युवाओं के लिए खतरा
BIG NEWS : चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट
मौसम विभाग के अनुसार,
कानपुर में अब तक 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गोविंद नगर, फजलगंज, मरियमपुर चौराहा और लाल बंगला समेत कई इलाकों में 50 से ज्यादा पेड़ गिर गए। तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

