UTTAR PRADESH NEWS : लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के सिविल कोर्ट (Civil Court) परिसर में एक वकील ने दूसरे वकील के सीने में गोली मार दी।
गोली लगते ही वह तख्त पर गिर पड़े। परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली चलाने से पहले दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी।
हालांकि, साथी अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने गोली चला दी। घटना सोमवार को करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घायल वकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS: CM YOGI का सख्त निर्देश- किसानों से मिलें डीएम
आरोपी की पहचान विराट राज के रूप में हुई है, जबकि घायल वकील का नाम जितेंद्र राज है। दोनों सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। रिश्ते में चचेरे भाई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वकील मौके से फरार हो गया। फिलहाल, घटना की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

