Kanpur News : सीबीआई अधिकारी बनकर कैप पहने दो लोगों ने Birhana Road में नयागंज आए पनकी के सर्राफ से बैग चेक कराने के बहाने 13 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर दिए।
आरोप है कि उन लोगों ने उनके कर्मचारी को पीटा। डर के कारण वह एक ज्वैलरी शॉप में घुस गए तभी आरोपी मौका देखकर भाग निकले। पीड़ित के तहरीर देने के बाद पुलिस की अलग-अलग दो टीमें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है।
तमिलनाडु के CM होंगे एक्टर विजय
फीलखाना थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार तहरीर मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
पनकी के ए-ब्लॉक निवासी सर्राफ अवनीश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी पनकी पावर हाउस मार्केट में त्रिमूर्ति ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह दुकान के एक कर्मचारी आशीष मिश्रा के साथ व्यापार के सिलसिले से नयागंज गए थे। वहां से लौटने पर वह बिरहाना रोड पर कृष्णा ज्वैलर्स के सामने पहुंचे थे। आरोप है कि तभी टोपी पहने दो लोग आए।
आईजीआरएस रैंकिंग में कुछ सुधार, 4 अंकों की छलांग, 75 जिलों में 60वीं रैंक
खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए बैग की तलाशी लेने लगे। बैग में रखे सोने के दो हार, चार चूड़ी, एक नथ कुल 13 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर दिए।

