Kanpur Ursula Hospital News: उर्सला अस्पताल (Ursula Hospital ) में मंगलवार को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह सुबह 9:30 बजे एडीएम सिटी डाक्टर राजेश कुमार के साथ औचक निरीक्षण किया।
GORAKHPUR NEWS : असुरन पुलिस चौकी के सामने सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका
इस दौरान अस्पताल की बदहाल कार्यशैली की पोल खुल गई। उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो 22 डॉक्टर और 10 स्वास्थ्य कर्मी बगैर कोई सूचना दिए ड्यूटी से नदारद हैं। जबकि 2 दलाल को भी डीएम की टीम ने पकड़ा। उपस्थिति पंजिका में ओपीडी में तैनात सर्जन डॉ प्रशांत मिश्रा का हस्ताक्षर मिला, लेकिन, ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले। डीएम ने हस्ताक्षर की जांच करने के भी निर्देश दिए। Kanpur News
जिलाधिकारी ने इस लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। अस्पताल की अव्यवस्था का आलम यह था कि संस्थान के निदेशक डॉ. बी. पॉल भी डीएम के पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे।
DM JP SINGH ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि सुरक्षा गार्डों की तैनाती बढ़ाई जाए और संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण किए जा सकते हैं।
PM लगातार दूसरे दिन बोले- सोने की खरीद टालें, तेल कम खाएं
Rahul Gandhi News : ‘ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत’
PM मोदी बोले- ”एक साल तक सोना न खरीदें’
अस्पताल में मरीजों को निजी क्लीनिक या बाहर की जांच के लिए गुमराह करने वाले गिरोह पर भी बड़ी चोट की गई है। मौके से दो संदिग्ध दलालों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नर्वल तहसील के महोली गांव का विवेक तिवारी और चमनगंज का हैदर अली शामिल है।
जिलाधिकारी ने हिदायत दी है कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है कि डॉक्टर कमीशन के चक्कर में बाहर की फार्मेसी से दवा मंगवा रहे हैं, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अनुपस्थित रहने वालों में प्रमुख नाम शामिल हैं:
डॉक्टर: डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. महेश कुमार, डॉ. प्रीती मेहता, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. आर.सी. यादव, डॉ. बी.सी. पॉल, डॉ. राजकिशोर, डॉ. ए.के. कनौजिया, डॉ. बृजेंद्र कुमार शुक्ला, डॉ. सूरज शिवहरे, डॉ. अल्तमस खान, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अपूर्व गुप्ता, डॉ. गीता पोरवाल।
स्टाफ: बी.के. सिंह, आर.पी. गुप्ता, अरुणेश सिंह।
पैरामेडिकल स्टाफ: दयाशंकर, नीलू, अमित सोनकर, रजनीश समेत अन्य।

