Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया।
उन्होंने इसे नाकामियां करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश चलाना अब कंप्रोमाइज्ड पीएम के वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नाकामी के बाद सारी जिम्मेदारी जनता के ऊपर थोप देते हैं।
PM मोदी बोले- ”एक साल तक सोना न खरीदें’
X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’ Rahul Gandhi News
सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय समेत योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री बने
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय
उन्होंने कहा कि 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है। क्या खरीदें क्या नहीं। कहां जाए, कहां नहीं।’दरअसल, रविवार को सिकंदराबाद में एक जनसभा में PM MODI ने आयात पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया था, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके।

