GORAKHPUR NEWS : गोरखपुर में मंगलवार सुबह असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया।
एक के बाद एक तीन सिलेंडरों में विस्फोट होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
घटना सुबह करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी के सामने स्थित पप्पू की चाय-नाश्ते की दुकान में अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते दुकान में आग भड़क उठी और कुछ ही देर में तीन सिलेंडर धमाके के साथ फट गए।
PM लगातार दूसरे दिन बोले- सोने की खरीद टालें, तेल कम खाएं
Rahul Gandhi News : ‘ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत’
PM मोदी बोले- ”एक साल तक सोना न खरीदें’

