KANPUR BIG NEWS: सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में DM जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई और कार्य प्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ADM न्यायिक पर कड़ी नाराजगी
बैठक में जिलाधिकारी ने ADM न्यायिक (ADM Judicial) महेश प्रकाश के कार्यों की समीक्षा की। आरसीएमएच डैशबोर्ड, कुर्रा बंटवारा (धारा-116) सहित विभिन्न मामलों में लापरवाही मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और खराब प्रदर्शन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कार्यों में खराब प्रगति और खराब ग्रेड
अपर नगर आयुक्त (Additional Municipal Commissioner) आवेश खान को गरीबी उन्मूलन, पीएम स्वनिधि योजना समेत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षणीय कार्यों में खराब प्रगति और खराब ग्रेड मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
मंडी सचिव आधी-अधूरी तैयारी
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना तथा मंडी आय में सी ग्रेड मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान मंडी सचिव (Mandi Secretary) विजन बालियान आधी-अधूरी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचे थे और उन्हें संबंधित आंकड़ों तक की जानकारी नहीं थी। इस पर DM ने कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जनगणना देश की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार : ADM CITY
खनन अधिकारी को फटकार
राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर खनन अधिकारी पारसनाथ यादव को भी जिलाधिकारी ने फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी (District Excise Officer) को भी लगातार डी श्रेणी में आने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी
DM ने सभी एसडीएम को नामांतरण (धारा-34), पैमाइश (धारा-24) तथा राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार (38/2) से जुड़े लंबित मामलों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य प्रणाली और जन समस्याओं के निस्तारण में सुधार नहीं हुआ तो जून माह में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की मंशानुरूप जनहित में कार्य करें और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
KANPUR NEWS : बारिश से पहले नालों की सफाई, नाव-गोताखोर की संख्या बढ़ाने के निर्देश
Ursula Hospital News : DM का छापा, 22 डॉक्टर समेत 32 कर्मचारी नदारद
बैठक में CDO अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, एडीएम सिटी राजेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

