KANPUR NEWS : स्वगणना करना आसान है और कम समय में पूरी प्रक्रिया की जा सकती है। जनगणना केवल जनसंख्या का आंकड़ा जुटाने की प्रक्रिया नहींए बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है।
यह बात काकादेव स्थित बीएसएस कॉलेज में आयोजित जनगणना 2027 (Census 2027) में स्व गणना जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना भविष्य की विकास योजनाओंए संसाधन वितरण एवं प्रशासनिक निर्णयों का आधार होती है। इसलिए प्रत्येक परिवार का सही और समय पर डेटा दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है।
ADM CITY Dr. RAJESH KUMAR ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से स्वगणना की सुविधा लोगों को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक व्यवस्था प्रदान करेगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी स्वगणना करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी सही जानकारी दर्ज कर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभा सकते हैं। कार्यक्रम में लोगों को स्वगणना पोर्टल https://se.census.gov.in के बारे में भी जानकारी दी गई तथा जनगणना से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वगणना की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नागरिक 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही कई लोगों को स्वगणना कराकर उसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
KANPUR NEWS : बारिश से पहले नालों की सफाई, नाव-गोताखोर की संख्या बढ़ाने के निर्देश
Ursula Hospital News : DM का छापा, 22 डॉक्टर समेत 32 कर्मचारी नदारद
GORAKHPUR NEWS : असुरन पुलिस चौकी के सामने सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक, स्थानीय निवासी एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
NEET-एग्जाम रद्द, पेपर लीक के आरोप
PM लगातार दूसरे दिन बोले- सोने की खरीद टालें, तेल कम खाएं
Rahul Gandhi News : ‘ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत’
PM मोदी बोले- ”एक साल तक सोना न खरीदें’

